हरियाणा सरकार ने चालू वित्त वर्ष 2023-24 का प्रॉपर्टी टैक्स जमा करने पर 10 प्रतिशत और 2011 से अब तक की कुल बकाया राशि एक साथ जमा करने पर ब्याज में 30 प्रतिशत की भरी छूट आज 31 जुलाई तक दे रखी है।
रोहतक नगर निगम के नागरिक सुविधा केंद्र में कल रविवार को छुट्टी के दिन लोग बाकी काम करने काम, बल्कि टैक्स जमा करने ज्यादा संख्या में पहुंचे थे। कुल चार काउंटर पर 150 से अधिक लोगों ने कुल 8 लाख 89 हजार रुपये का टैक्स जमा कराया। वही ऑनलाइन के माध्यम से कितने लोगो ने कितनी राशि जमा करी उसके बारे में बाद में पता चलेगा। आज टैक्स जमा करने का अंतिम दिन है| आज भीड़ होने की उम्मीद कल से और अधिक है|
आज टैक्स जमा करने पर 30 प्रतिशत की छूट
हरियाणा सरकार ने इस चालू वित्त वर्ष 2023-24 का प्रॉपर्टी टैक्स जमा करने पर टैक्स धरियो को 10 प्रतिशत और साल 2011 से अब तक की कुल बकाया राशि एक साथ जमा करने पर कुल ब्याज में 30 प्रतिशत की छूट आज सोमवार 31 जुलाई तक दे रखी है।
उप नगर आयुक्त (DMC) जितेंद्र सिंह ने बताया कि कल रविवार को छुट्टी होने के बावजूद भी कैंप लगाया गया था। कैंप में कुल 39 लोग अपनी त्रुटियां ठीक कराने आए। वही कही 150 से अधिक लोगों ने सुबह 9 बजे से शाम के 5 बजे तक कुल साढ़े आठ लाख से अधिक ऑफलाइन टैक्स जमा कराया।