Sandhya TV

4:16:57 PM
Trending Now

हरियाणवी इंडस्ट्री के जाने माने सिंगर का हुआ आकस्मिक निधन, कुछ समय से थे बीमार

Famous Singer Sonu Punjabi died

हरियाणवी इंडस्ट्री के जाने माने सिंगर (गीतकार) राजू पंजाबी का आकस्मिक निधन हो गया है। ऐसा बताया जा रहा है कि वे कुछ समय से बीमार चल रहे थे। उनका इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा था। गीतकार राजू पंजाबी का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव रावतसर में किया जाएगा।

याद रहे कि राजू पंजाबी हरियाणा प्रान्त के मशहूर गायक एवं संगीत निर्माता थे। उनके द्वारा गाये गये हरियाणवी गानों को देश दुनियां में बड़े चाव से सुना तथा पसंद किया जाता है। इनके कई गाने कई बार हरियाणवी डांसर सपना चौधरी के साथ रिलीज हुए हैं।

राजू पंजाबी के गाने बहुत ही ज्यादा फेमस है। इनके गानों में Last Peg, Desi, Laad Piya Ke, Aacha Lage Se (Dj Remix), Sandal, Solid Body, Ghagra, Sweety, Tu Cheez Lajwaab, Mujhe Tera Nasha Hai, हवा कसूती, tarkeeb, dever ladla, bomb, फेयर लवली, राजू की साली, gori nagori, दया राम की होरी, इत्यादि शामिल हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Need Help?