अंबानी ग्रुप देश की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस का मालिक है। आज सबसे ज्यादा 60% शेयर रिलायंस के ही है। इसी के साथ लगभग 10 हजार से भी ज्यादा स्टोर है। इसी के साथ एक और बात बाहर निकल आ रही है की कतर इनवेस्टमेंट अथॉरिटी (QIA) की तरफ से रिलायंस इंडस्ट्रीज के रिटेल बिजनेस, रिलायंस रिटेल (Reliance Retail) में निवेश कीये जाने की संभावना है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबीत QIA रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड (RRVL) में एक अरब डॉलर निवेश करके उसमे 1 प्रतिशत की हिस्सेदारी ले सकती है। आपको बता दे की QIA रिलायंस रिटेल में माइनोरिटी स्टॉक खरीदने की तलाश मे है।
देश की सबसे बड़ी है रिलायंस कंपनी
रिलायंस आज के समय मे देश की सबसे बड़ी रीटेल कंपनी है। आज लगभग 10,000 के करीब इनके रीटेल स्टोर है,जिनमे लगभग 10 लाख के आस पास कर्मचारी काम करते हैं। दुनिया की सबसे कंपनी मे से सॉवरेन वेल्थ फंड कंपनियों में QIA एक है। QIA पहले भी भारत मे काफी बार इन्वेस्ट कर चुकी है। उसनेएयरटेल, टाटा स्टील और इंफोसिस जैसे कई बड़ी भारतीय कंपनियों में निवेश किया है।
QIA के निवेश से बढ़ेगा कारोबार
रिलायंस रीटेल मे QIA के निवेश से कंपनी को आर्थिक मदद मिलेगी। QIA के निवेश से रिलायंस रीटेल अपने कारोबार को बढ़ा सकेगी, जिससे देश मे रोजगार बढ़ेगा। इसी के साथ आपको बात दे की QIA के कंपनी मे निवेश करने की बात को ले कर अभी तक कोई डील नहीं हुई है। रिलायंस रीटेल मे QIA के निवेश से भारत के रीटेल कारोबार को काफी ज्यादा फायदा मिलने की संभावना है। इसी के साथ भारत मे रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।
कंपनी की शेयर वैल्यू 2480.10 रुपये तक बढ़ी
रिलायंस इंडस्ट्री का शेयर आज सुबह 2480.10 रुपये था। रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) ने हाल ही में जून तिमाही का रिजल्ट जारी किया जिसमे साफ दिखाई दे रहा है की कंपनी के प्रॉफ़िट ओर रेवेन्यू मे काफी गिरावट आई है। और इसी के साथ रिलायंस रीटेल का बिजनेस पिछले साल के मुकाबले 19.5 प्रतिशत बढ़ा है, ये बढ़ कर 69,948 करोड़ रुपये तक बढ़ गया है। आपको बात दे की इस साल कंपनी ने 555 नए रीटेल स्टोर खोले है। जिससे देश मे रोजगार को बढ़ावा मिल है। 555 नए स्टोर खोलने के साथ ही अब देश मे कुल 18,446 रीटेल स्टोर हो गए है।