Sandhya TV

4:16:57 PM
Trending Now

Nuh Violence: SIT जांच में सामने आया नूह हिंसा का सच, अब तक कुल 202 लोग गिरफ्तार

Religious place in Haryana Gurugram targeted by anti-social elements

Nuh Violence : नूह में हुए हिंसा की जांच कर रहे एक अधिकारी ने कहा जांच को आगे बढ़ाने के लिए पुलिस की रिमांड में चल रहे अलवर जिले के पहाड़ी के अशफाक तथा साबिर से पूछताछ की कई है। उन दोनों ने बताया कि खेड़ला चौक पर यात्रा पर हमला होगा इसके लिए रात में ही एक Whatsapp Group में एक मैसेज भेजा गया था। जिसके पश्चात ग्रुप में मौजद सभी को नूंह पहुंचने के लिए भी कहा गया था।

हरियाणा के नूंह जिले में 31 जुलाई को हुई हिंसा तथा दंगे के सिलसिले में अब तक प्रशाशन द्वारा कुल 202 लोगों को गिरफ्तार किया गया है तथा 102 FIR दर्ज की गई हैं। इस हिंसा में कुल छह लोगों की मौत हुई तथा 88 लोग घायल हुए है। नूंह हिंसा पर हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने बताया कि कुल 102 FIR दर्ज की गई हैं। कुल 202 लोगों को गिरफ्तार किया गया है तथा 80 लोगो को पुलिस ने हिरासत में लिया हैं। उन्होंने आगे बताया की जानकारी मिल रही है कि गोलीबारी की घटनाएं पहले से सुनियोजित थीं तथा पत्थर इक्कठा कर के रखे गए थे। छतों से और पहाड़ियों पर जाकर लोगो ने पथरबाजी और गोलीबारी की। हम जानकारी जुटा रहे हैं तथा आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर रहे हैं। जरुरत पड़ने पर हम बुलडोजर भी चलाएंगे।

सोची समझी थी ये हिंसा की साजिश

वहीं साइबर क्राइम थाने में हुई हिंसा मामले की जांच SIT की टीम ने शुरू कर दी है। SIT की अभी तक हुई जांच में यह सामने आया है कि हिंसा साइबर ठगों की एक साजिश के जरिये हुई। इस हिंसा की पहले से ही साजिश रची गई थी। SIT ने बताया कि साजिश मुख्य रूप से राजस्थान के भरतपुर जिला के जुरहेड़ा और अलवर के पहाड़ी के गांव के रहने वाले दो साइबर ठगों ने ही रची थी। इन दोनों को अपनी गिरफ्त में लेने से पहले दोनों के नाम बताने से भी SIT के सदस्य बचते नजर आये हैं।

आरोपियों से की SIT ने पूछताछ

एक अधिकारी ने मीडिया से बात करते हुए बस इतना ही कहा जब गिरफ्त में लेंगे तब खुद पता चल जाएगा। अपनी जांच को आगे बढ़ाने के लिए पुलिस रिमांड में चल रहे अलवर जिला के पहाड़ी के अशफाक तथा साबिर से पूछताछ की गई है। दोनों ने बताया कि खेड़ला चौक पर शोभा यात्रा पर हमला होगा इसके लिए रात में ही एक वाट्सएप ग्रुप में मैसेज डाला गया था। जिसके बाद ग्रुप में मौजूद सभी लोगो को नूंह पहुंचने के लिए कहा गया था।

पथरबाजी के साथ गोलीबाजी भी हुई

नल्हड़ मंदिर से लौट रही शोभायात्रा में शामिल लोगों पर खेड़ला चौक पर दोनों तरफ से घेर कर हमला किया गया था। भरतपुर और अलवर जिला से एक डंपर तथा एक बस में मुस्लिम समुदाय के लोगो को भर कर नूह में हिंसा और पथरबाजी करने के लिए लाया गया था| हिंसा के दौरान भीड़ ने साइबर थाने के बाहर तथा अंदर खड़े वाहनों में आग लगा दी तथा उन्हें आगजनी एक हवाले कर दिया। वह रहे मौजूद करीब 20 पुलिस कर्मियों पर पथराव किया गया तथा जान से मारने के लिए गोली भी चलाई गई।

700 लोगों पर FIR दर्ज

हिंसा में पुलिस कर्मी हवाई फायर करते हुए किसी तरह से अपनी जान बचा कर निकले थे। घटना के दौरान थाने में तैनात हरियाणा पुलिस के सिपाही संजीत ने बताया कि हम लोग सीधे उन उपद्रवियों को गोली भी मार सकते थे किन्तु ऐसा नहीं किया। हम सभी ने सिर्फ खुद के बचाव में केवल हवा में ही गोली चलाई। इस मामले में पुलिस ने FIR दर्ज की है जिसमें करीब कुल 700 लोगों को आरोपित बताया गया है।

जांच की दिशा भी तय

नूह में हुए दंगो में पुलिस ने उपद्रवियों और हिंसाधारियो के खिलाफ हिंसा फैलाने, आगजनी करने और सरकारी और निजी प्रापर्टी को तोड़ने तथा पुलिस कर्मियों को जाने से मारने का प्रयास करने की आपराधिक धारा लगाई गई है। वहा मौजूद सिपाही बताते हैं कि घटना के समय हमलावर पुलिस कर्मियों को गाली देकर ये कह रहे थे बुला लो अपने SP को बहुत तेज बनता है, हम लोगों का जीना उसने हराम कर रखा है। पुलिस अधीक्षक नरेंद्र बिजारणिया ने कहा कि इस मामले में जांच चल रही है। जांच की दिशा भी तय कर ली गयी है किन्तु अभी दिशा बताने से जांच प्रभावित हो सकती है। साइबर सेल उन तथ्यों को खंगाल रही कि भड़काऊ वीडियो और वाट्सएप मैसेज कहां से भेजे गए हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Need Help?