Sandhya TV

4:16:57 PM
Trending Now

Haryana News:डॉ.सुभाष चंद्रा फाउंडेशन 3 जिलों में खोलेगी बच्चों और महिलाओ के लिए 60 स्पोटर्स एकेडमी व 12 प्रशिक्षण केंद्र…

Haryana News:डॉ.सुभाष चंद्रा फाउंडेशन 3 जिलों में खोलेगी बच्चों और महिलाओ के लिए 60 स्पोटर्स एकेडमी ..

Haryana News:पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ सुभाष चंद्रा के निर्देशानुसार और उनके मार्गदर्शन में हिसार, जींद और भिवानी तीन जिले के 9 ब्लॉक में 60 खेल अकेडमी और महिलाओं के लिए 12 नेतृत्व क्षमता प्रशिक्षण केंद्र खोले जा रहे है।

आपको बता दे की डॉ. सुभाष चंद्रा फाउंडेशन का एक अहम् कदम उठाया गया है जिसमे महिलाओ और बच्चो पर काफी ध्यान दिया गया हैं। सुभाष चंद्रा फाउंडेशन किसानो की आमदनी को बढ़ाने में सदा उसके साथ रहा हैं और अब महिलाओ को समाज में बराबर लाने के लिए उनके लिए प्रशिक्षण केंद्र खोले जायेगे। पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ सुभाष चंद्रा के निर्देशानुसार और उनके मार्गदर्शन में हिसार, जींद और भिवानी जिले के 9 ब्लॉक में 60 खेल अकेडमी और महिलाओं के लिए 12 नेतृत्व क्षमता प्रशिक्षण केंद्र खोले जा रहे है। इन सेंटर पर सिलाई, कढ़ाई , ब्यूटी पॉर्लर, जैविक खाद बनाना, दरी चादर बुनना, साज सज्जा इत्यादी के कार्य सिखाएं जाएंगे। अनुमान हैं कि इससे इन ब्लॉक के 8 से 10 हजार परिवार लाभांवित होंगे और घर के कम के साथ साथ रोजगार भी प्राप्त कर सकेगी।

सुभाष चंद्रा फाउंडेशन काफी समय से आम जनता की भलाई के लिए काम कर रही है। अब कुछ अलग गरीब बच्चों ओर महिलाओ के हित के लिए करने जा रही है। पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ सुभाष चंद्रा के नेत्रत्व मे अब महिलाओ ओर बच्चों के लिए कुल 60 स्पोर्ट्स अकेडेमी ओर 12 प्रशिक्षण केंद्र हरियाणा मे खोलने जा रही है। जिसकी मदद से काफी परिवारों को मदद मिलेगी अनुमान है की इस परियोजना के द्वारा लगभग 8 स 10 हजार परिवार इस योजना का लाभ उठा पायेंगी। आपको बात दे की इस योजना का लाभ हरियाणा के 3 जिले उठा पाएंगे। जिसमे जींद,हिसार ओर भिवानी की आम जनता शामिल होंगी।

इस योजना के द्वारा महिलाये अपने करीयर के लिए कुछ कर सकेगी। महिलाओ के लिए प्रशिक्षण केंद्र खोले जायेगे जिसमे वो अपना अलग-अलग काम कर सकेगी। इन सभी प्रशिक्षण केंद्रों मे महिलाये ब्यूटी पॉर्लर, दरी चादर बुनना, सिलाई, कढ़ाई, जैविक खाद बनाना आदि काम सिखाए जाएंगे। जिस वजह से उनको अपने जीवन मे काफी मदद मिलेगी। वही दूसरी ओर बच्चों के लिए 60 खेल अकेडमी खोली जाएगी, जिससे आज की युवा पीड़ी नशे से दूर रहने के काम करेगी और अपने भविष्य को सवारने का काम कर सकेंगे। इन सभी 3 जिलों की जनता पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ सुभाष चंद्रा की इस योजना से फुला नहीं समा रही है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Need Help?