हरियाणा के सिरसा से विधायक गोपाल कांडा की एयरलाइंस कंपनी एमडीएलआर के दफ्तर तथा घर पर ED के अधिकारी जांच पड़ताल कर रहे हैं। इस दौरान ED के अधिकारियो ने उन्होंने कई प्रमुख दस्तावेज जब्त किए। गोपाल कांडा हरियाणा लोकहित पार्टी के मुखिया हैं तथा सिरसा से विधायक भी हैं। हरियाणा में बीजेपी तथा जजपा की सरकार को वह बाहर से अपना समर्थन दे रहे हैं। आपको बता दे कि कुछ दिनों पहले ही गोपाल कांडा बहुचर्चित एयरहोस्टेस गीतिका सुसाइड केस से बरी हुए हैं।
पूर्व गृह राज्यमंत्री मंत्री और सिरसा विधायक गोपाल कांडा के गुरुग्राम स्थित घर पर ED ने छापा मारा है। गोपाल कांडा के घर तथा दफ्तर पर सुबह छह बजे से ED की रेड चल रही है।
गोपाल कांडा की एयरलाइंस कंपनी MDLR के दफ्तर और घर पर ED के अधिकारी जांच कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने कई प्रमुख दस्तावेज भी जब्त किए है। गोपाल कांडा के आवास के बाहर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है।
सिरसा से विधायक हैं गोपाल कांडा
गोपाल कांडा हरियाणा लोकहित पार्टी के मुखिया हैं तथा सिरसा से विधायक भी हैं। हरियाणा प्रदेश में बीजेपी तथा जजपा की सरकार को बाहर से अपना समर्थन दे रहे हैं। हरियाणा के पूर्व गृह राज्य मंत्री गोपाल कांडा एक करोड़पति व्यक्ति हैं। साल 2019 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने एफिडेविट में अपनी चल अचल संपत्ति कुल 70 करोड़ दर्शाई थी।