Weather Today: हरियाणा तथा पंजाब में मौसम विभाग द्वारा येलो अलर्ट जारी किया गया है| इन दोनों ही प्रदेशों में बारिश होने की आशंका है| मौसम विभाग के हिसाब से कहीं हल्की तो कही ज्यादा बारिश होने वाली है| जिससे उमस और इस गर्मी से छुटकारा मिलने वाला है|
Haryana & Punjab Weather Today: हरियाणा तथा पंजाब में मानसून की बारिश का दौर अभी समाप्त नहीं हुआ है| मौसम विभाग के हिसाब से प्रदेश के अलग-अलग स्थानों पर बादल गरजने के साथ-साथ बारिश तथा बिजली गिरने की भी संभावना है| एक और नया पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय हुआ है जिससे बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना अधिक है| वहीं पूरे अगस्त महीने की अगर बात की जाए तो पूरे देश में ही मासिक वर्षा स्तर सामान्य से कम रहने की आशंका है| इसका मतलब प्रदेश में फिर मौसम परिवर्तनशीलता बना रहने वाला है|
पंजाब में मौसम विभाग द्वारा जारी किया गया येलो अलर्ट
मौसम विभाग ने पंजाब में बुधवार से लेकर 5 दिन का येलो अलर्ट जारी किया है| इसके मुताबिक पंजाब के ज्यादातर हिस्सों में हल्की सी बारिश हो सकती है| वहीं चार से छह अगस्त तक पंजाब के अधिकांश जिलों में तेज बादल गरजने के साथ भारी बारिश की भी आशंका है|
हरियाणा के जिलों में येलो अलर्ट जारी
हरियाणा के अंबाला, करनाल, यमुनानगर और पंचकूला में कई जगहों पर हल्की बारिश देखी गई है| प्रदेश में सबसे अधिक तापमान झज्जर में तापमान 38.1 डिग्री सेल्सियस रहा| इसके अतिरिक्त आज अर्थात 3 अगस्त से सिरसा तथा फतेहाबाद जिले को छोड़कर प्रदेश के अन्य जिलों के लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है|
पुरे देश में अगस्त में होगी बरसात
मौसम विभाग ने दक्षिण-पश्चिम मानसून सीजन की दूसरी छमाही के दौरान सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना जताई है| पूर्व मध्य भारत, हिमालय तथा उससे सटे उपविभागों के अधिकतर हिस्सों में अच्छी बारिश होने के आसार दिख रहे है| वहीं प्रायद्वीप में सामान्य से कम बारिश की आशंका है|
किस जगह कितना है तापमान
- चंडीगढ़ 27.6 डिग्री सेल्सियस है.
- अमृतसर 28 डिग्री सेल्सियस है.
- पटियाला 27.6 डिग्री सेल्सियस है.
- लुधियाना 34.8 डिग्री सेल्सियस है.
- अंबाला 27.8 डिग्री सेल्सियस है.
- हिसार 28 डिग्री सेल्सियस है.
- करनाल 28.31 डिग्री सेल्सियस है.