Haryana Weather Update हरियाणा में मानसून लगातार कई दिनों से सक्रिय बना हुआ है। हरियाणा में अगले दो दिनों में काफी तेज बारिश के अनुमान लगाए जा रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में मानसून की सक्रियता बढ़ने के काफी ज्यादा आसार है। इससे प्रदेश के अधिकतर क्षेत्रों में 5 तथा 6 अगस्त को हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। कैथल तथा करनाल में बारिश होने के काफी आसार जताए गए हैं।
Haryana Weather Update: हरियाणा में मानसून काफी दिनों से लगातार सक्रिय बना हुआ है, इसलिए वहां पर मौसम का मिजाज थोड़ा बदलता रहता है। कभी प्रदेश भर में उमस भरी गर्मी से लोग परेशान रहते हैं तो कभी झमाझम बारिश उन्हें गर्मी और उमस से राहत दिलाती है। वहीं, अब फिर से प्रदेश के मौसम में बदलाव होने जा रहा है। हरियाणा में अगले दो दिनों तक तेज बारिश होने के आसार जताए गए हैं।
कैथल व करनाल में बारिश की अधिक संभावना
जानकारी के अनुसार आज हरियाणा के कैथल व करनाल में बारिश होने के अनुमान लगाए गए हैं। वहीं, कुछ स्थानों पर भी हल्की से माध्यम बारिश होने की आशंका है। मौसम विभाग ने हरियाणा के कई जिलों में Yellow Alert जारी किया है।
इसमें अंबाला, महेन्द्रगढ़, पंचकूला, कैथल, यमुनानगर, करनाल, गुरुग्राम, झज्जर, फरीदाबाद, रेवाड़ी, पलवल, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, भिवानी, हिसार, फतेहाबाद, चरखी दादरी तथा जींद जिले शामिल हैं। इन जिलों में बादल गरजने के साथ-साथ हलकी बारिश का भी अनुमान जताया गया है। मौसम विभाग ने यहां 15 mm तक बारिश होने की संभावना जताई है।