Sandhya TV

4:16:57 PM
Trending Now

चंडीगढ़, पंचकूला समेत हरियाणा में भारी बारिश की संभावना, जानें कब-कहां होगी बारिश

Haryana-Punjab-Weather-Update

कल हरियाणा में देर शाम कई इलाकों में बारिश हुई| हालांकि बीते पिछले दिन धूप के कारण काफी गर्मी भी महसूस की गई थी| आज अर्थात 10 अगस्त को चंडीगढ़-पंचकूला में सुबह से ही मौसम काफी सुहाना बना हुआ है| मौसम विभाग के अनुसार आज कई इलाकों में बरसात का दौर जारी रहेगा|

मौसम विभाग चंडीगढ़ की ओर से मौसम को लेकर एक बुलेटिन जारी किया गया है| मौसम विभाग के अनुसार, आज प्रदेश के काफी इलाकों में भारी बरसात हो सकती है| कुछ-कुछ क्षेत्रों में गरज तथा चमक के साथ बारिश होगी| मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों को लेकर मौसम की रिपोर्ट जारी की है| वहीं, मौसम विभाग ने अगले सात दिनों का वर्षा पूर्वानुमान भी जताया है|

10 अगस्त को उत्तर हरियाणा के चंडीगढ़, अंबाला, पंचकूला, कैथल, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल के कुछ इलाकों में गरज और चमक के साथ भारी बरसात होने की आशा जताई गई है| दक्षिण तथा दक्षिण -पूर्व हरियाणा के महेंद्रगढ़ झज्जर, गुरुग्राम, रेवाड़ी, नूह, फरीदाबाद, पलवल, रोहतक, सोनीपत, पानीपत में गरज और चमक के साथ बरसात हो सकती है| पश्चिम और दक्षिण-पश्चिम हरियाणा के सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी, चरखी दादरी में मौसम पूर्वानुमान के अनुसार गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है|

आपको बता दें कि बीते दिन हरियाणा में झज्जर सबसे गर्मी वाला इलाका रहा, जहां कल 37.1 डिग्री तापमान दर्ज किया गया| तो वहीं, पंचकूला सबसे ठंडा और सुहाना इलाका रहा, जहां 25.1 डिग्री तापमान दर्ज किया गया|

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Need Help?