Sandhya TV

4:16:57 PM
Trending Now

रोहतक में भाजपा के कार्यकर्ताओ ने निकाली तिरंगा यात्रा, शतीश नांदल ने कहा ये भाजपा की नहीं यह पूरे देश की यात्रा है

BJP workers took out Tiranga Yatra in Rohtak

हरियाणा प्रदेश भर में भाजपा हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत तिरंगा यात्रा निकाल रही है। इसी क्रम में शनिवार को रोहतक के गढ़ी सांपला किलोई विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई। यह तिरंगा यात्रा शहीद राय सिंह के प्रतिमा से शुरू होकर सांपला कस्बे में से होती हुई तिरंगा यात्रा छोटूराम की प्रतिमा पर खत्म हुई। इस तिरंगा यात्रा का नेतृत्व भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य व गढ़ी सांपला किलोई विधानसभा से भाजपा के प्रत्याशी रहे सतीश नांदल जी ने की।

इस अवसर पर भाजपा नेता नांदल ने कहा कि पूरे भारत में विधानसभा तथा गांव स्तर पर यह तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। जिन शहीदों ने हमें आजादी दिलवाई उनको नमन करने तथा उनका आशीर्वाद लेने के लिए इस तिरंगा यात्रा की शुरुआत की गई है। उन्हीं के कारण से आज हम खुली हवा में सांस ले रहे हैं।

वहीं नांदल ने विपक्षियों पर हमला करते हुए कहा कि भाजपा अपने शहीदों व क्रांतिकारियों का सम्मान करती है। उन्होंने कहा की विपक्ष का वजूद समाप्त हो चुका है। इसी लिए विपक्ष भारतीय जनता पार्टी पर बेवजह के आरोप प्रत्यारोप लगा रहे हैं। क्योंकि उनकी मानसिकता बहुत ही छोटी हो चुकी है। वह महज अपना उल्लू सीधा करना चाहते हैं। उन्होंने कहा की ये भाजपा की नहीं हर देश के नागरिक की तिरंगा यात्रा है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Need Help?