Sandhya TV

4:16:57 PM
Trending Now

हरियाणा में कांग्रेस का जल्द ही बनेगा संगठन, राष्ट्रीय सचिव करेंगे सर्वे

हरियाणा में कांग्रेस का जल्द ही बनेगा संगठन, राष्ट्रीय सचिव करेंगे सर्वे

हरियाणा में कांग्रेस का संगठन जल्द से जल्द बन सकता है। कांग्रेस पार्टी के नियुक्त दो राष्ट्रीय सचिव अब प्रदेश का दौरा करने वाले हैं। कांग्रेस हाईकमान ने इनको प्रदेश प्रभारी दीपक बाबरिया के साथ मिलकर संगठन बनाने का कार्य सौंपा है। ऐसा माना जा रहा है कि सबसे पहले इनका कार्य कांग्रेस में चल रही गुटबाजी को समाप्त करने का होगा। इसके पश्चात आगे की रणनीति बनाई जाएगी।

हरियाणा में कांग्रेस संगठन बनने का इंतजार कर रहे कार्यकर्ताओं को सितंबर महीने में नए जिलाध्यक्ष तथा ब्लाक अध्यक्ष मिल सकते हैं। जिलाध्यक्ष तथा ब्लाक अध्यक्ष बनाने में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं का कोटा सिस्टम इस बार बिल्कुल भी काम नहीं करेगा। कांग्रेस हाईकमान की तरफ से राष्ट्रीय सचिव स्तर के दो पर्यवेक्षक हरियाणा में नियुक्त किए जाएंगे, जो प्रदेश प्रभारी दीपक बाबरिया की संगठन बनाने में सहायता करेंगे। इन दोनों राष्ट्रीय सचिवों की नियुक्तियां इसी महीने हो सकती हैं।

हरियाणा कांग्रेस के प्रभारी दीपक बाबरिया ने गुरुग्राम, करनाल, फरीदाबाद और सोनीपत लोकसभा क्षेत्र के पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बातचीत में दो राष्ट्रीय सचिवों की नियुक्ति कि तरफ इशारा किये हैं। बाबरिया इसी हफ्ते चंडीगढ़ के दौरे पर भी जाने वाले हैं, वो यहां चार दिन तक रहेंगे।

कांग्रेस के अंदर कि गुटबाजी खत्म करने का होगा प्रयास

इन चार दिनों में दीपक बाबरिया अंबाला, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर तथा सिरसा लोकसभा क्षेत्र के प्रमुख नेताओं के साथ बैठक में चर्चा करेंगे। इस दौरान 07 अगस्त को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे हरियाणा के प्रमुख पार्टी नेताओं के साथ बैठक करेंगे, जिसमें पार्टी की गुटबाजी खत्म करने के साथ ही एकजुट और एकमत होकर लोकसभा चुनाव लड़ने पर सहमति बनाने का जोर दिया जा सकता है।

इसी महीने बन जाएगा नया संगठन

दीपक बाबरिया के सामने जब हरियाणा कांग्रेस का संगठन नहीं बनने का मुद्दा उठा तो उन्होंने कहा कि अब अधिक इंतजार करने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी, क्योंकि सितंबर महीने में जिलाध्यक्षों तथा ब्लाक अध्यक्षों की नियुक्तियां हो जाएंगी। कांग्रेस हाईकमान की तरफ से नियुक्त किए जाने वाले दो राष्ट्रीय सचिवों को हरियाणा में फील्ड में निरिक्षण के लिए भेजा जाएगा। राज्य की पांच-पांच लोकसभा सीट इन राष्ट्रीय सचिवों में बाँट दी जाएगी। वह फील्ड में जाकर जिलाध्यक्षों के बारे में कार्यकर्ताओं की राय व् मश्वरा हासिल करेंगे।

साथ ही साथ सचिवों द्वारा लोकसभा उम्मीदवारों के नाम पर भी फीडबैक लिया जाएगा। राष्ट्रीय सचिवों की रिपोर्ट के आधार पर हरियाणा कांग्रेस के प्रभारी कांग्रेस जिलाध्यक्षों और ब्लाक अध्यक्षों की नियुक्तियां करेंगे। उन्होंने साफतौर पर कह दिया कि राष्ट्रीय सचिवों की रिपोर्ट को किसी सूरत में अनदेखा नहीं किया जाएगा और नेताओं का कोटा सिस्टम इस बार नहीं चलेगा। राज्य स्तरीय संगठन में जरूर कांग्रेस के प्रमुख और बड़े नेताओं की राय को शामिल किया जाएगा, ताकि राज्य स्तर पर भी सभी में एकजुटता बनी रहे।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Need Help?