Sandhya TV

4:16:57 PM
Trending Now

Lok Sabha Election 2024: UP की 80 लोकसभा सीटें BJP के लिए काफी अहम, PM MODI ने कमान संभाली

Lok Sabha Election 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों तथा उसके रोडमैप पर चर्चा करने के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के सांसदों के साथ 31 July से 9 August तक नई दिल्ली में लगातार कई बैठक करेंगे। इस दौरान PM Narendra Modi 31 July तथा 2 August को शाम 6.30 बजे उत्तर प्रदेश के सांसदों के साथ एक बैठक करेंगे। पीएम मोदी 31 July को भाजपा के पश्चिम क्षेत्र, ब्रज व कानपुर-बुंदलेखंड क्षेत्रों तथा 2 August को अवध, बनारस तथा गोरखपुर क्षेत्रों के सांसदों के साथ जरुरी बैठक करेंगे। पीएम मोदी बैठक में आने वाले Lok Sabha Election 2024 में पार्टी की जीत पक्की करने के लिए बन रही रणनीति पर सांसदों से बातचीत करेंगे।

बैठक में मौजूद रहेंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह तथा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

सूत्रों से मिली जानकारी के हिसाब से, उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के कुल 80 में से 66 सांसद हैं जिनमें 2 सांसद अपना दल (S) के हैं तथा बाकी बचे 64 सांसद अकेले भारतीय जनता पार्टी के हैं। पश्चिम क्षेत्र, ब्रज व कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्रों के सांसदों के साथ होने वाली बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा तथा केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी भी उस समय मौजूद रहेंगे। इस बैठक की मेजबानी केंद्रीय राज्य मंत्री संजीव बालियान तथा बीएल वर्मा करेंगे। वहीं अवध, वाराणसी तथा गोरखपुर क्षेत्र के सांसदों की बैठक में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह तथा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मौजूद रहेंगे। इस बैठक की मेजबानी केंद्रीय मंत्री डॉ.महेन्द्र नाथ पांडेय तथा अनुप्रिया पटेल करेंगी।

भाजपा ने तय किया यूपी की सभी 80 लोकसभा सीटें जीतने का लक्ष्य

ऐसा बताया जा रहा है कि भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश की सभी 80 लोकसभा सीटों को जीतने का लक्ष्य तय किया है और रणनीति बनाई है। इन 80 सीटों को जीतने के लिए भाजपा अपनी पूरी ताकत का इस्तेमाल करते हुए दिखाई पड़ रही है। हाल ही में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) में उत्तर प्रदेश कि क्षेत्रीय पार्टी सुभासपा भी शामिल हुई है। यूपी कि 14 लोकसभा सीटें फिलहाल पार्टी के कब्जे से बाहर हैं। वहीं पूर्व मंत्री दारा सिंह चौहान, साहब सिंह सैनी समेत अलग अलग दलों के कई नेताओं ने भी भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम कर पार्टी के सामाजिक आधार को प्राथमिकता दी है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Need Help?