जहां सभी राजनीतिक पार्टियां आगामी लोकसभा चुनाव 2024 की अपनी तैयारी में जुटी हुई है। वहीं कांग्रेस भी चुनाव के लिए अपनी तैयारियां कर रही है। लोकसभा चुनाव के इस सियासी लड़ाई में कांग्रेस की स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी भी उतर सकती है तथा वह अमेठी से इस बार चुनाव लड़ सकती हैं। वहीं, कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी कि भी रायबरेली से इस बार चुनाव लड़ने की संभावना है। इसके मद्देनजर प्रदेश कांग्रेस कमेटी रायबरेली तथा अमेठी में पूरी सक्रियता से जुट गई हैं तथा चुनाव की तैयारी कर रही है।

सोनिया गाँधी और प्रियंका उतर सकती है मैदान में
आपको बता दें कि पूर्व कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी पिछले चार लोकसभा चुनाव से रायबरेली से सांसद हैं। पिछले दिनों उनकी राजनीति से संन्यास लेने की चर्चा शुरू हो गई थी, किन्तु पार्टी के नेता इस चर्चा को सिरे से खारिज कर रहे हैं। इसके पीछे का कारण ये है कि विधानसभा चुनाव में भले ही रायबरेली के वोटर दूसरे दलों की ओर अपना रुख कर लेते है, किन्तु लोकसभा चुनाव में रायबरेली में कांग्रेस कि पूरी तत्परता दिखती है। ऐसे में पार्टी रायबरेली से सोनिया गांधी को उम्मीदवार के रूप में खड़ा कर सकती है। अगर किसी कारणवश सोनिया गाँधी चुनाव लड़ने से इंकार करती है तो कांग्रेस प्रियंका गाँधी को उतर सकती है| इसी प्रकार राहुल गांधी का मामला कोर्ट में होने की वजह से प्रियंका को अमेठी से भी कांग्रेस का दावेदार बनाया जा सकता है। हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक तथा मध्य प्रदेश के बाद अब उत्तर प्रदेश में प्रियंका गांधी की सक्रियता काफी बढ़ेगी।
लोकसभा चुनाव से पहले वोट बैंक का मंथन शुरू

सूत्रों से मिली जानकारी के हिसाब से प्रियंका गांधी के लिए अमेठी सीट से चुनाव लड़ने की संभावना काफी जताई जा रही है। किन्तु इसके साथ ही उनके लिए अन्य सीटों का भी आकलन भी बड़े नेताओ द्वारा किया जा रहा है। क्योकि अगर सोनिया गांधी रायबरेली तथा राहुल गांधी अमेठी से मैदान में उतरते हैं तो प्रियंका गांधी को किसी अन्य सीट से मैदान में उतारा जा सकता है। इसके लिए इन सीटों पर वोट बैंक का मंथन चल रहा है। ऐसा माना जा रहा है कि प्रियंका गांधी को यूपी के लोकसभा चुनाव में उतार कर न सिर्फ सांसद कि संख्या बढ़ाई जा सकती है बल्कि पार्टी की ओर मतदाताओं के बढ़ते रुझान को थोड़ी गति दिया जा सकता है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी का कहना है कि सोनिया गांधी का चुनाव लड़ना तो पूरा तय है। किन्तु इसके साथ-साथ प्रियंका गाँधी को भी चुनाव लड़ने की अपील की गई है। यदि प्रियंका इन दोनों सीटों से चुनाव नहीं लड़ेगी तो उन्हें अन्य सीट से चुनाव लड़ने की गुजारिश की जाएगी।