आपने आज तक काफी ऊंचे ऊंचे पेड़ देखे होंगे, पर आज हम आपको दिखाने जा रहे है एक ऐसा पेड़ जो कुतुब मीनार से ऊंचा है। जी हा आपने सही सुन एक ऐसा पेड़ जिसकी ऊंचाई लगभग 115.85 मीटर के करीब है। जिसके सामने कुतुब मीनार और स्टेज्यू ऑफ लिबर्टी की ऊंचाई भी कम पड़ जाए।
किसने की इसकी खोज
इस पेड़ को सबसे पहले सन 2006 मे देखा गया था। जब एक कपल जंगल मे घूम रहा था तो उनके द्वारा इसकी खोज की गई थी। ये पेड़ दुनिया मे सबसे पेड़ मे से एक है। जिसका नाम हाइपरियन है। आपको बता दे की इस पेड़ का नाम ग्रीक पौराणिक कथाओं मे से लिया है। एक दिलचस्प बात और है की इस पेड़ की इतनी ज्यादा लंबाई होने के बाद भी इसकी कोई पगडंडी नहीं है।
इस पडे़ की क्या है खासियत ?
यह पेड़ देखने मे अपनी इतनी ज्यादा लंबाई के कारण बेहद खूबसूरत है। इसी के साथ इसकी खास बात ये है की ये एक साल मे लगभग 700 किलोग्राम ऑक्सीजन देता है। जो की वातावरण के लिए काफी ज्यादा लाभकारी साबित होती है। इसी के साथ ये लगभग 20 टन कार्बन डाइऑक्साइड अपने अंदर समाहित भी करता है। और लगभग ये 20 किलोग्राम धूल भी सोखता है।
पेड़ के पास जाने पर हो सकती है सजा और लग सकता है जुर्माना
ये पेड़ दुनिया का सबसे ऊंचा पेड़ माना जाता है। इसकी ऊंचाई 115.85 मीटर होने की वजह से इस पेड़ का नाम वर्ल्ड रिकार्ड मे दर्ज है। ये पेड़ काफी ऊंचा है जिससे इसको काफी दूरी से देखा जा सकता है, ये कैलिफोर्निया के नेशनल पार्क में मौजूद है। जानकारी के मुताबित पता चला है की जो भी नेशनल पार्क मे जाता है उसको इस पेड़ के पास जाने की अनुमति नहीं है। लोग इसको दूर से ही देख सकते है। अगर कोई इसके पास जाता है तो उसको 4 लाख रुपये के जुर्माने के साथ 6 महीने की सजा हो सकती है।
दूषित हवा को कर देता है साफ
हाइपरियन नामक ये पेड़ काफी ज्यादा वातावरण को साफ करने का काम करता है। गर्मी के मोसम मे भी इस पेड़ के नीचे का तापमान गिरकर 4 डिग्री के पास आ जाता है। ये पेड़ एक साल मे करीब 1 लाख वर्ग मीटर तक के एरिये की गंदी हवा को साफ करने का काम करता है।